उदयपुर शहर में नागरिक मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से परेशान हैं, वहीं 'भास्कर समाधान' प्लेटफॉर्म जनसमस्याओं को दूर करने में एक प्रभावी जरिया साबित हो रहा है। शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे फैले कचरा, बंद पड़ी रोड लाइट्स, सड़कों के जानलेवा गड्ढों और बेसहारा पशुओं के आतंक से आमजन को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन गंभीर समस्याओं के बीच राहत की खबर यह है कि कई शिकायतों पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है। लाइनमैन जीतमल डांगी जैसे सजग कर्मचारियों की तत्परता से मधुबन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या का त्वरित निस्तारण हुआ है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… गंदगी और जानवरों के कारण आ रही बदबू
उदयपुर शहर के प्रताप नगर इलाके से सड़क किनारे कचरा पड़ा होने की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी डॉ. राहुल तिवारी ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया है कि रोड पर काफी सारा कचरा जमा हो गया है। जिसके कारण बदबू आ रही है। इसी के साथ बताया कि जानवरों का भी उस जगह पर जमावड़ा रहता है।
छह महीने से रोड पर घहरा रहा अंधेरा
बेदला क्षेत्र के समता नगर के रहने वाले विजय ने बंद रोड लाइट के बारे में समस्या पोस्ट की है। विजय का कहना है कि 25-26 बी.जी नगर के सामने सपताई रोड पर रोड लाइट बंद है। पिछले छह महीने से लाइट खराब होने के कारण अंधेरे की समस्या आ रही है।
रेलवे कॉलोनी में लोगों को जानवरों का खतरा
वल्लभाचार्य मार्ग के रेलवे कॉलोनी से राजू ने बेसहारा पशुओं की समस्या साझा की है। राजू ने लिखा कि 12 नं गली में जानवरों का आतंक हो गया है। इस मामले में पहले कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। बच्चों को खासकर आने-जाने में डर लगता है।
रोड पर जगह-जगह हुए गड्ढे
आदर्श नगर के वैशाली अपार्टमेंट के आगे सड़क की काफी ज्यादा समस्या हो रही है। क्षेत्रवासी अशोक कुमार अजमेरा ने लिखा कि रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो गए है। वाहन चलाने के लिए रास्ता बिल्कुल ठीक नहीं है। लोगों ने रोड को जल्द ठीक करने की मांग की है।
पेयजल पाइपलाइन में लीकेज खत्म
उदयपुर शहर के गिरवा क्षेत्र के अम्बामाता की घाटी के रहने वाले अभिलाष ने पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह रहा था। रोड पर जलभराव की भी समस्या आ रही थी। इस मामले में विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और लीकेज को दुरुस्त किया गया है।
खराब स्ट्रीट लाइट को किया ठीक
उदयपुर के मधुबन क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट हुई थी। इलाके के रहने वाले हरीश सिंह ने लिखा था कि 7-8 दिनों से लाइट खराब पड़ी थी और शिकायत करने पर भी कोई नहीं आ रहा था। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने पर नगर निगम के लाइनमैन ने समाधान करवा दिया है।
जीतमल डांगी बने 'पब्लिक के स्टार'
उदयपुर के मधुबन इलाके के रहने वाले हरीश सिंह की समस्या का समाधान करवा दिया है। उन्होंने इलाके की बंद स्ट्रीट लाइट होने की समस्या पोस्ट की थी। जिसपर नगर निगम के लाइनमैन जीतमल डांगी ने मौके पर जाकर समाधान करवाया है।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 2.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 3.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 4.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 6.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 8.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी 9.उदयपुर के कृष्णापुरा में बनी सड़क:तारों से हटाई गई पेड़ की डालियां, शहर से सामने आईं कई समस्याओं का हुआ समाधान 10.शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज