उदयपुर एसीबी द्वारा 2 करोड़ की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए एसओजी के एएसपी मुकेश सोनी, उनके दलाल सज्जनसिंह ने परिवादी निरंजन मोगरा से जिस निजी कार में बैठकर रिश्वत की डील की थी। उस फोर्ड एंडेवर कार (RJ27 UB9666) को एसीबी ने जब्त कर लिया है। ये कार एक खनन व्यवसायी की बताई जा रही है। जिसे एसीबी ने उसके अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित घर से जब्त किया है। एसीबी ने कार मालिक से फोन पर कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद होने से सम्पर्क नहीं हो पा रहा। माना जा रहा है कि एएसपी सोनी और कार मालिक का किसी केस के सिलसिले में ही आपस में सम्पर्क हुआ था। तब से इनकी दोस्ती हो गई। एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी सिविल ड्रेस में इसी निजी कार को अपने दोस्त से लेकर रिश्वत की डील करने के शहर के रानी रोड पहुंचा था। जहां उसने कार में अपने साथ आगे की तरफ दलाल सज्जनसिंह और पीछे की तरफ परिवादी निरंजन मोगरा को बैठाया। फिर रिश्वत की मांग की थी। पूछताछ के दौरान रिश्वत की बात से मुकरता रहा एएसपी एसीबी की डीएसपी सोनू शेखावत ने गिरफ्तार एएसपी मुकेश सोनी, उसके दलाल और परिवादी व उसकी पत्नी को आमने-सामने बैठाकर करीब 2 घंटे तक सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एएसपी सोनी ने ज्यादातर सवालों के जबाव ही नहीं दिए। पूछताछ के दौरान वह रिश्वत मांगने की बात पर साफ मुकरता रहा। मंगलवार को भी इन्हें आमने-सामने बैठाकर दोबारा पूछताछ की जाएगी। दोनों ही आरोपी 3 दिन की रिमांड पर हैं। एसीबी पूछताछ के साथ ही एएसपी की सम्पत्ति की भी जांच कर रही है। साथ ही एसओजी कार्यालय से जब्त दस्तावेजों में ये पता लगा रही है कि आखिर इनके पास और कौनसे मामलों की जांच थी। राजेश चौधरी संभालेंगे उदयपुर एसओजी एएसपी का जिम्मा एओजी एडीजीपी विशाल बंसल ने मौखिक आदेश पर एसओजी जयपुर के एसपी कुंदन कंवरिया को उदयपुर भेजा है। वे इस रिश्वतकांड की जांच करेंगे। वहीं, जयपुर एंटी चीटिंग सेल में तैनात एएसपी राजेश चौधरी को एसओजी उदयपुर का जिम्मा सौंपा है। वे सरकार की ओर से दूसरे एएसपी की नियुक्ति होने तक उदयपुर एसओजी का जिम्मा संभालेंगे। वहीं नगर निगम उदयपुर के 272 प्लॉट घोटाले की संवेदनशीलता को देखते हुए भी एसपी कंवरिया को उदयपुर भेजा है। वे घोटाले से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रकरण में शामिल लोगों की भूमिकाओं की भी जांच करेंगे। एसीबी उदयपुर ने दो करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को 27 सितंबर को दोपहर गिरफ्तार किया था। इससे पहले 26 सितंबर को एसीबी ने एएसपी के दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा था। यह रिश्वत उदयपुर नगर निगम के 272 प्लॉट के घोटाले में एफआर लगाने और जब्त सामान छोड़ने के बदले मांगी गई थी। -------------- ये खबर भी पढ़िए… उदयपुर- 2 करोड़ रिश्वत मामले में ASP गिरफ्तार:272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए हुई थी डील, ASP और दलाल 3 दिन रिमांड पर एसीबी उदयपुर ने दो करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को एसीबी ने एएसपी के दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा था। (पढ़िए पूरी खबर)