उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने एक आरोपी की अवैध मादक पदार्थों से जुटाई गई 55 लाख की संपत्ति को फ्रीज कर दिया। पुलिस ने उसके 2 मंजिला आवासीय मकान सहित 1 नोहरा को फ्रीज किया है। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में थानाधिकारी रामावतार मीणा ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ये कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी उदयलाल उर्फ उदा पिता रतनलाल गुर्जर निवासी विजयपुर चित्तौड़गढ़ कई साल से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। इसके नाम पर दो मंजिला आवासीय मकान और एक नोहरा है। जिनकी कीमत 55 लाख रुपए है। संपत्ति पर बोर्ड लगाया पुलिस ने दोनों प्रॉपर्टी को फ्रीज किया है। इससे पहले नियमानुसार केंद्रीय कम्पोनेन्ट अथॉरिटी एंड ए​डमिनिस्ट्रेशन के आदेश के तहत संपत्ति पर 17 सितंबर को एक बोर्ड लगा दिया था। जिसमें बताया कि इस संपत्ति को अथॉरिटी और बेकरिया थानाधिकारी की अनुमति के बिना बेचना, खरीदना, गिरवी और हस्तातंरित करना नियम के खिलाफ माना जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी सम्पत्ति के संबंध में किसी तरह का लेन-देन नहीं करें और मादक पदार्थ तस्करी और इससे अर्जित संपत्ति से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।