उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद रोशन हुई रोड लाइट प्रताप नगर से दीपक प्रजापत ने खराब रोड लाइट की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि हमारे यहां लगी रोड लाइट के पोल पर बेल फैल गई है। आसपास के पेड़ों की शाखें भी खम्भे पर आने से लाइट की रोशनी नीचे तक नहीं आती थी। इससे काफी अंधेरा रहता था। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड के लाइनमैन ने समस्या का समाधान करवा दिया है जिससे अब गली और आसपास पर्याप्त रोशनी है। जमादार अजय घारू बने 'पब्लिक के स्टार' वृंदावन नगर निवासी प्रेम प्रकाश दाधीच ने अपने एरिया की टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनके यहां बनी सीमेंटेड रोड जगह–जगह से टूट गई है जिससे बड़े गड्ढे बन गए हैं। साथ ही रोड के दोनों तरफ जंगली झाड़ियां उग आई हैं। नियमित सफाई न होने से कॉलोनी में नालियां भी चोक पड़ी हैं। नगर निगम के वार्ड 46 के जमादार अजय घारू ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चोक नालियों की सफाई और झाड़ियों की छंटाई कर समाधान करा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… एरिया में रहता तेंदुए का मूवमेंट, रोड लाइट खराब गोवर्धन विलाज, सज्जन नगर से देवेन्द्र कुमार ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कदम विहार, नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर के पास कई दिनों से रोड लाइट खराब है। इस एरिया में अक्सर पैंथर और अन्य खतरनाक वन्य जीवों का मूवमेंट रहता है। एरिया की सड़क भी खराब है। ऐसे में अंधेरे के कारण किसी भी समय अनहोनी हो सकती है। प्रशासन से निवेदन है कि रोड लाइट और टूटी सड़क बनवाकर हमारी समस्या का समाधान करवाएं। क्षेत्र में 10 दिनों से नहीं उठा कचरा, सफाई भी नहीं प्रताप नगर के शिव मंदिर के पास कचरे का ढेर लगा होने की समस्या विद्या पारीक ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन निकाय चुनावों में व्यस्त है जिससे 10 दिनों से कचरा नहीं उठा है न ही सफाई हुई है। हमारे यहां आरएसईबी ऑफिस, ई–क्लास और आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। बार–बार शिकायत करने के बाद भी निगम का कोई कर्मचारी कचरा लेने नहीं आ रहा है। इस समस्या का समाधान करवाएं। सड़क किनारे खड़े बजरी के ट्रकों से हादसे का डर लक्ष्मण सालवी ने मीरा नगर से एक गंभीर अनदेखी की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि प्रतापनगर से सुकेर रोड के बीच सड़क के किनारे खड़े बजरी से भरे ट्रक हादसों का कारण बन सकते हैं। इनके इस तरह खड़े रहने से 6 लेन की रोड 4 लेन की रह गई है। उस पर ये ट्रक कई बार गलत दिखा से भी आ जाते हैं। अतिक्रमण और भारी वाहनों की आवाजाही से यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश