उदयपुर के लोगों को ‘भास्कर समाधान’ के रूप में एक ऐसा प्रभावी प्लेटफॉर्म मिल गया है जहां वे अपने वार्ड की समस्याओं के लिए सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब कर रहे हैं। विभाग भी वार्ड की जमीनी हकीकत देखकर समाधान में सहयोग कर रहे हैं। इससे जिम्मेदारों की जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ी है और ‘भास्कर समाधान’ दोनों के बीच एक साझा मंच बन गया है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर के रेबाड़ियों का गुरहा से सुरभि ने पानी निकासी न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि यूडीए ने कुछ माह पहले यहां सीसी रोड बनाई थी। लेकिन रोड निर्माण के समय ड्रेनेज और पानी निकासी पर ध्यान नहीं दिया गया। अब मॉनसून में यहां बारिश का पानी जमा होने से लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने निकासी की समस्या का समाधान करवा दिया। लाइनमैन आशीष मीणा बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर नाकोड़ा नगर–II से विशाल ने रोड लाइट से जुड़ी समस्या के बारे में बताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी दी थी कि धौजी की बावड़ी इलाके में कई महीनों से स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं। विशाल ने बताया था कि अंधेरे में बरसात के दौरान स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद वार्ड के लाइनमैन आशीष मीणा ने मौके पर पहुंचकर बंद रोड लाइट्स को ठीक कर दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… ‘एक झाड़ सौ बीमार’, राहगीरों को होती परेशानी उदयपुर के परशुराम मार्ग, संतोष नगर, सेंट्रल एरिया के पेट्रोल पंप के पास वाली गली से 'भास्कर समाधान' पर प्रशांत ने सड़क पर झाड़ियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क से अंदर आते ही सड़क की तरफ कांटेदार झाड़ झुका हुआ है। इससे बाइक सवार अक्सर रगड़ खाकर घायल हो जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी मकान मालिक ने इसे न तो बांधा है न ही इसकी छंटाई की है। ड्रेनेज नाले में जमा कचरा, चोक होने से रुका गंदा पानी मेवाड़ सर्किल, सोभागपुरा से रोहित ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मेवाड़ सर्किल से सोभागपुरा सर्किल के बीच सड़क किनारे बने ड्रेनेज नाले की महीनों से सफाई नहीं हुई है। इस वजह से बारिश का पानी भरने के बाद से ही यह चोक हो गया है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। तेज बारिश में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क किनारे जमा हो जाता है जिससे लोगों को असुविधा होती है। ढलान वाली सड़क पर बाइक सवारों को रहता हादसे का डर सुकेर के अनंनतस्नेह अपार्टमेंट से सुनीता ने ढलान वाली सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि भुवाणा बाइपास के पास स्थित होटल राजकमल के सामने से जा रही ढलान वाली सड़क का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। हमेशा क्षतिग्रस्त रहने वाली इस सड़क से वाहन चालकों खासकर बाइक सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आवासीय क्षेत्र होने के बावजूद यहां 5–6 बड़े गोदाम हैं जिनकी वजह से भारी लोडिंग ट्रकों और क्रेनों की आवाजाही भी रहती है। इसकी वजह से सड़क की मरम्मत होने के कुछ दिनों में यह फिर से टूट और धंस जाती है। प्रशासन से अनुरोध है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवासीय क्षेत्र से कॉमर्शियल गतिविधियों को स्थायी रूप से बंद करें। 1 महीने से खराब स्ट्रीट लाइट, 2 बार शिकायत पर भी नहीं सुधरी उदयपुर के बोहरा बुरहानी मस्जिद, फतेहपुरा से अब्बास अली अत्तरवाला ने रोड लाइट के खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि खरोल कॉलोनी की गली नंबर 3 में बोहरा बुरहानी मस्जिद के पास लगी स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने से खराब पड़ी है। फतेहपुरा सर्किल इलेक्ट्रिक ऑफिस में भी 31 जुलाई और 3 अगस्त को इसकी कम्प्लेंट कर चुका हूं लेकिन अभी तक भी इसका समाधान नहीं हुआ है। बिजली विभाग से अनुरोध है कि स्ट्रीट लाइट की खराबी को दूर कर हमारी गली को फिर से रोशन करें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश