उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से अधिकारियों को शहर के उन हिस्सों की समस्याएं भी जानने को मिल रही हैं जिनकी परेशानी अब तक सुनी नहीं गईं। अधिकारी भी लगातार सक्रियता दिखाते हुए इन समस्याओं के समाधान करवा रहे हैं। शहर के लोगों के लिए उनकी परेशानियों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव भी नजर आने लगे हैं। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… आम ही नहीं खास को भी पता–ये ‘रास्ता’ नहीं उदयपुर के लसाड़िया से कूण बलीचा मानपुरियों का गुड़ा जाने वाले खराब रास्ते की समस्या ललित डांगी ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह रास्ता महीनों से ऐसे ही खराब पड़ा है। रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूली बच्चों को भी इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। लेकिन बार–बार शिकायत करने के बद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संबंधित विभाग से निवेदन है कि इसका समाधान करवाएं। एक समस्या ‘बंद’ कर दूसरी ‘खुली’ छोड़ गया विभाग कन्हैया लाल जणवा ने वार्ड 69 से गली में मलबे का ढेर पड़ा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी रोड, हनुमान चौक, पायडा में पानी की पाइपलाइन 25 तारीख को फूटी थी। विभाग के कर्मचारियों ने गड्‌ढा खोदकर पाइपलाइन तो ठीक कर दी लेकिन न तो इस गड्‌ढे को बंद किया न ही इससे निकले मलबे को अब तक हटाया है। गड्‌ढे की वजह से संकरी गली से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। संबंधित विभाग से निवेदन है कि इस समस्या का समाधान करवाकर आमजन को राहत दें। एक महीने से दुकान में आने–जाने का संघर्ष, विभाग टालने में लगे सिटी स्टेशन रोड, कालका माता चौक से अमन सिंघवी ने सरकारी विभागों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि उदयपोल की तरफ चलने पर सूरजपोल सर्किल पर हमारी दुकान के बाहर सरकारी विभाग ने मेंटीनेंस के काम के लिए गड्‌ढा खोदा था। लेकिन अब इसे भर नहीं रहे हैं। एवीवीएनएल कहता है निगम का काम है, निगम एलिवेटेड रोड वाले करेंगे। एलिवेटेड रोड वाले एवीवीएनएल पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। निगम कहता है कि एवीवीएनएल शट डाउन भी नहीं कर रहा है ताकि हम ही इस पर काम कर सकें। एक महीने से दुकान में आने–जाने का रास्ता अवरुद्ध है। हाउसिंग बोर्ड–नगर निगम के बीच ‘फंसा’ खम्भा, उपाय नहीं दिग्विजय सिंह भाटी ने सेक्टर–7, हाउसिंग बोर्ड से बीच रास्ते गड़े बिजली के खम्भे क समस्या पोस्ट कर समाधान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हाउसिं बोर्ड को गीतांजली बायपास से जोड़ने वाले रास्ते के बीचों बीच एक सीमेंट का खम्भा लगा हुआ है। तेज रफ्तार गाड़ियों के इससे टकराने की आशंका बनी रहती है। यह पूरी कॉलोनी के आने–जाने का मुख्य रास्ता है। कई एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। नगर–निगम और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी एक–दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं जिससे समाधान की फाइल अटकी पड़ी है।इस सड़क पर डिवाइडर भी नहीं बनाए गए हैं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट, रोशन हुई रोड लाइट हिरण मगरी के सेक्टर 14 से दीपक जैन ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गोवर्धन विलास में 100 फीट रोड पर लगी लाइट बीते 10 दिन से बंद है। अंधेरे के कारण काफी असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के कर्मचारियों ने रोड लाइट ठीक कर समस्या का समाधान कर दिया। इससे फिर से रोशनी हो गई है। सफाई कर्मचारी भवानी शंकर बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी भवानी शंकर ने शहर के रवींद्र नगर की रहने वाली निहारिका की नलियों की सफाई से जुड़ी समस्या का समाधान करवाया है। उन्होंने नलियों की सफाई नियमित रूप से न होने की पोस्ट की थी। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद शंकर ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करवाया। इससे कॉलोनी के लोगों को दुर्गंध और हादसा होने की आशंका से छुटकारा मिल गया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश