‘भास्कर समाधान’ आमजन की जिंदगी से जुड़ी छोटी–छोटी समस्याओं के समाधान करवा शहर में बड़ा बदलाव लाने का काम कर रहा है। उदयपुर शहर ही नहीं गांव–ढाणियां भी इस मंच के माध्यम से अपनी परेशानी प्रशासन तक सीधे पहुंचा रहे हैं। प्रशासन में बैठे जिम्मेदार भी पोस्ट से मिल रहे रियल टाइम फीडबैक पर तुरंत समाधान करवा रहे हैं। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सूरजपोल: तारों के सहारे लटकी रोडलाइट बापू बाजार रोड, कोलीवाड़ा, सूरजपोल से सुनील सालवी ने टूटकर तारों के सहारे लटकी रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि इससे पहले भी वे दो बार इस लाइट की शिकायत पोस्ट कर चुके हैं। बापू बाजार में यह लाइट नाडा खाडा के पास तारों के बूते ही लटकी हुई है जो कभी भी टूटकर गिर सकती है। इससे गुजरने वाले किसी भी राहगीर को चोट लग सकती है। वल्लभनगर: हैंडपंप में आता क्लोराइड युक्त पानी उदयपुर शहर के वल्लभनगर के गांव टांक, मोहल्ला वाडा पंचायत समिति, मॉल की टूस से रणजीत सिंह झाला ने सरकारी हैंडपंप के खराब होने की समस्या भेजी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि हमारे गांव टांक में पानी की बहुत समस्या है। सरकारी हैंडपंप के पानी में क्लोराइड और जंग युक्त पानी आता है। यह दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मनवा खेड़ा: दो माह से हाईमास्ट बंद, खम्भे में करंट उदयपुर के मनवा खेड़ा, आदर्श नगर से किसान नेता विष्णु पटेल ने छोटी हाई मास्ट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्हाेंने लिखा है कि गांव मनवाखेड़ा में प्याऊ के पास लगी मिनी हाईमास्ट लाइट दो महीने से बंद पड़ी है। जबकि इसके लोके के खम्भे में करंट आ रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। गुलाब बाग: आर्किटेक्चरल बेंच के डिजाइन में खामी पिछोला झील के पास बने गुलाब बाग के फाउंटेन वाले बगीचे की समस्या ऋतु शर्मा ने पोस्ट की है। उन्होंने यहां लगी आर्किटेक्चरल बेंच के डिजाइन की खामी बताते हुए लिखा है कि गुलाब बाग में गोल पत्थर के बेस पर फ्लैट स्टोन लगाया है जो ठीक से फिक्स नहीं होने के कारण टूट गई है। मेरी सास जैसे ही इस पर बैठी वो गिर गईं और पत्थर से उनके बाएं पांव में फ्रैक्चर हो गया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… हिरण मगरी: खराब रोड लाइट सुधारी, गली रोशन हिरण मगरी के वीणा नगर कॉलोनी के सेक्टर 6 से समस्त समिति सदस्यों ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी थी कि वार्ड 57 के सेक्टर 6 में मकान संख्या 399 के सामने लगी रोड लाइट बीते कई दिनों से खराब पड़ी है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया। भूपालपुरा: गोवर्धन कल्याण बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर नगर निगम के जमादार गोवर्धन कल्याण ने शहर के भूपालपुरा के रहने वाले अनुग्रह गिर की समस्या का समाधान करवाया है। गिर ने सीवर लाइन का ढक्कन सही ढंग से नहीं लगा होने की समस्या पोस्ट की थी। कल्याण ने समस्या सामने आने के बाद मौके पर पहुंचकर इसे सही करवा दिया। ढक्कन ठीक होने से राहगीरों को भी राहत मिली। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश