उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पब्लिक के मुद्दों को पुरजोर तरीके से विभागीय जिम्मेदारों तक पहुंचा रहा है। समस्याओं पर अधिकारी और जन प्रतिनिधी भी कार्रवाई कर समाधान करवा रहे हैं। समस्याओं के सिरे से हल मिलने से लोग भी खुश हैं, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद की कमी भी दूर हुई है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… 3 फीट की ऊंचाई पर लगा दिए मीटर, बच्चों को खतरा पुरोहितों की माद्री, उदय प्रताप कॉलोनी के रोड नंबर 5 से सत्यनारायण ने जमीन से महज दो–तीन फुट ऊपर लगे ट्रांसफॉर्मस की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के लगाए डिजिटल मीटर जमीन से महज दो–तीन फुट ही ऊपर हैं। इससे गली में खेलते बच्चे, बेसहारा पशु और सफाई कर्मचारियों को काफी खतरा रहता है। ट्रांसफॉर्मर्स इतने नीचे हैं कि 10 साल के बच्चे का हाथ भी आसानी से पहुंच सकता है। ये ट्रांसफॉर्मर्स कॉलोनी के बीच मंदिर के पास है जहां दिनभर बच्चे खेलते रहते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। जलभराव तालाब में बदला, दो बाइक हुईं दुर्घटनाग्रस्त जनकपुरी, बेड़वास से कानसिंह राव ने जलभराव की परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बेड़वास ट्रांसपोर्ट नगर के पास बसी जनकपुरी कॉलोनी इन दिनों नारकीय स्थिति में है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर राजगुरु किराणा स्टोर के सामने जलभराव अब किसी बड़े तालाब जैसा लगने लगा है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। सड़क जलमग्न है जिससे सड़क के गड्‌ढे तक नजर नहीं आते हैं। अब तक इससे दो बाइक सवार गिर चुके हैं। इस समस्या का समाधान हो सके तो जल्द करवाएं। कॉलोनी में नहीं ड्रेनेज सिस्टम, सड़क पर बहती नाली प्रताप नगर रोड, सुंदरवास, गणेशपुरा से विवेक ने ड्रेनेज सिस्टम न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि पहले भी निगम में आवेदन कर चुके हैं। अधिकारी देखने भी आए थे लेकिन होली तक बनने की डेडलाइन अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इस समस्या का समाधान करें। सालभर से टूटी सड़क, न प्रशासन को फिक्र न पार्षदों को सविना से विकास मालोत ने जर्जर रोड़ी–बजरी से भरी टूटी–फूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां हर गली रास्ते का यही हाल है। साल–महीने बीत गए लेकिन न तो प्रशासन को हमारी फिक्र है न ही जन प्रतिनिधियों को सुविधाएं देने का समय। इस समस्या का अगर कोई समाधान हो सकता हो तो करवाएं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद बन गई सीसी रोड न्यू विनायक नगर, सविना, सेक्टर 12 से मोहम्मद उमर मंसूरी ने एक साल से टूटी सड़क की मरम्मत न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सीवर लाइन डालने के लिए इस सड़क को खोदा गया था। उनकी कॉलोनी से मुख्य रास्ते तक जाने वाली यह रोड बीते एक साल से ऐसे ही टूटी हुई है। कई बार कह चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने आखिरकार रोड बनाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। सफाई कर्मचारी भवानी शंकर बने 'पब्लिक के स्टार' नगर निगम के सफाई कर्मचारी भवानी शंकर ने शहर के रवींद्र नगर की रहने वाली निहारिका की नलियों की सफाई से जुड़ी समस्या का समाधान करवाया है। उन्होंने नलियों की सफाई नियमित रूप से न होने की पोस्ट की थी। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद शंकर ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करवाया। इससे कॉलोनी के लोगों को दुर्गंध और हादसा होने की आशंका से छुटकारा मिल गया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश