उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर वार्डों की सड़क, पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। लोग पोस्ट के जरिए शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, वहीं रियल टाइम फीडबैक के बाद जिम्मेदार विभागों की सक्रियता भी नजर आ रही है। लगातार उठ रहे जनता के मुद्दों पर कार्रवाई से शहर में सकारात्मक बदलाव भी नजर आने लगे हैं। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… महीनों से टूटी–क्षतिग्रस्त रोड, न मरम्मत, न नई बनी उदयपुर के झामर कोटड़ा रोड से हेमंत ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां गली, लिंक रोड, मुख्य रास्ते की हर सड़क का यही हाल है। सड़कें बुरी तरह टूटी हुई हैं। बारिश का पानी जमा होने से अब इस क्षेतिग्रसत सड़क से आना–जाना भी दूभर हो गया है। जलभराव के कारण गड्ढों के नजर न आने से कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। सड़क किनारे रोड पर ही डाल रहे कचरा, राहगीर परेशान पूलन से अमित कुमार ने खुले में कचरा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां मुख्य रास्ते के एक तरफ लोगों ने खुले में कचरा डाला हुआ है। डस्टबिन न होने के कारण लोग मजबूरी में खुले में ही घर का कचरा डालने को मजबूर हैं। निगम से अपील है कि इस कचरे को साफ करवाकर यहां बड़ा डस्टबिन रखवाने का श्रम करे ताकि शहर को साफ–सुथरा रखने में सहयोग कर सकें। 240 वॉट के बिजली के तार लकड़ी के टुकड़े पर बांध गए उदयपुर के राठौड़ा का गुढ़ा, लोयारा, बड़गांव से समस्त क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफॉर्मर से जुड़े खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। पोस्ट में लोगों ने बताया है कि हमारे यहां लगे इस ट्रांसफॉर्मरसे निकलने वाले 240 वॉट के तार लकड़ी पर बांधे हुए हैं। इससे किसी भी व्यक्ति या पशु को करंट लगने का डर बना हुआ है। ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा के नाम पर कोई उपाय नहीं किया गया है। इसके तार भी जले हुए हैं। कई बार विभाग को कह चुके लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। मेनहोल के टूटे ढक्कन से रहता हादसे का डर कुशाल बाग की गली नंबर 3 से अमित राव ने रोड के बीच बने गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि काफी समय से सड़क पर बने सीवरेज लाइन के मेनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है। इससे गली में खेलने वाले बच्चों और वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। गड्ढे के बारे में बताने के लिए इसे लकड़ी पत्थर से कवर किया हुआ है लेकिन निगम से अपील है कि इस समस्या का स्थायी समाधान करे। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुधारी फूटी पाइपलाइन शहर के महावीर रोड, गणेश घाटी से मोहनीश बांदवाल ने पानी की फूटी पाइपलाइन की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि मेवाड़ मोटर्स वाली लिंक रोड पर पानी की पाइपलाइन फिर से लीक हो गई है। इस पाइपलाइन की मरम्मत का काम तीन बार पहले भी हो चुका है। लेकिन यह बार–बार लीक हो जाती है। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने इसे ठीक कर दिया है। 8 महीने पुरानी समस्या सुलझाई, एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ उदयपुर शहर के उदयपुर दरवाजा, बाल आश्रम के सामने, उदियापोल से होटल एसोसिएशन, उदयपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उदयपुर चौराहे के पास उदियापोल दरवाजे से लेकर होटल मान तक रोड की सभी लाइट्स बीते 8 महीनों से बंद पड़ी हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने सभी रोड लाइट्स को वापस चालू करवाया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश