उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ लोगों की लंबित समस्याओं के समाधान का प्रभावी जनमंच बन गया है। लोग अपनी परेशानी और शिकायतें अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं जो उनकी समस्या का तुरंत समाधान भी करवा रहे हैं। इससे आमजन और प्रशासन के बीच संवाद बेहतर होने से गुड गवर्नेंस का अहसास भी होने लगा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सड़क का काम हुआ पूरा उदयपुर के हिरण मगरी के सेक्टर 3 से हर्षिता सिंह राव ने टूटी जर्जर सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी दी थी कि 2457, हनुमान मंदिर वाली गली, फर्न रेजिडेंसी के पास मधु नर्सरी वाली गली में सड़क पर लंबे समय से बड़े–बड़े गड्ढे हैं। इससे लोगों को आने–जाने में बहुत परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों के बार–बार शिकायत दर्ज कराने पर सड़क निर्माण का काम शुरू तो किया गया लेकिन पूरा नहीं किया। ठेकेदार ने रोड पर कंक्रीट डालकर छोड़ दिया जिससे परेशानी और बढ़ गई है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण कार्य पूरा करवा दिया है। इससे स्थानीय लोगों को यातायात सुविधा हुई है और लोग भी खुश हैं। वार्ड 31 के जमादार प्रकाश चंद्र कोदली बने 'पब्लिक के स्टार' हिरण मगरी के सेक्टर 5 निवासी विदित जैन ने सीवर के चोक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सेक्टर–5 के शिशु भारती स्कूल के पास सीवरेज पाइपलाइन जाम पड़ी है। नियमित साफ–सफाई न होने से कचरा फंसने की वजह से सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर रोड पर बह रहा है। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पब्लिश होने के बाद नगर निगम वार्ड 31 के जमादार प्रकाश चंद्र कोदली ने इसका समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सड़क किनारे खड़े बजरी के ट्रकों से हादसे का डर लक्ष्मण सालवी ने मीरा नगर से एक गंभीर अनदेखी की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि प्रतापनगर से सुकेर रोड के बीच सड़क के किनारे खड़े बजरी से भरे ट्रक हादसों का कारण बन सकते हैं। उस पर ये ट्रक कई बार गलत दिखा से भी आ जाते हैं। अतिक्रमण और भारी वाहनों की आवाजाही से यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। डेढ़ साल बाद भी सीवरेज के लिए खोदी सड़क नहीं बनाई उदयपुर के सवीना के संभवनाथ कॉम्पलेक्स सोसायटी कॉलोनी से समस्त निवासियों ने सड़क न बनने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि राजपूताना रिजॉर्ट के सामने बनी नई कॉलोनी में जनवरी 2025 में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। लेकिन तब से डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है अब तक इस सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया है। फिलहाल यहां सड़क के नाम पर मिट्टी और कीचड़ है, जिस पर चलना भी मुश्किल है। 1 महीने से खराब स्ट्रीट लाइट, 2 बार शिकायत पर भी नहीं सुधरी उदयपुर के बोहरा बुरहानी मस्जिद, फतेहपुरा से अब्बास अली अत्तरवाला ने रोड लाइट के खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि खरोल कॉलोनी की गली नंबर 3 में बोहरा बुरहानी मस्जिद के पास लगी स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने से खराब पड़ी है। फतेहपुरा सर्किल इलेक्ट्रिक ऑफिस में भी 31 जुलाई और 3 अगस्त को इसकी कम्प्लेंट कर चुका हूं लेकिन अभी तक भी इसका समाधान नहीं हुआ है। बिजली विभाग से अनुरोध है कि स्ट्रीट लाइट की खराबी को दूर कर हमारी गली को फिर से रोशन करें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश