उदयपुर आगार प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उदयपुर-निम्बाहेड़ा मार्ग पर चलने वाली बसों के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब इस रूट पर बसों का नया टाइमटेबल लागू कर दिया गया है। लंबे समय से बसों के तय समय पर नहीं मिलने से परेशान यात्रियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। नए शेड्यूल के तहत बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा की बेहतर प्लानिंग करने में सुविधा होगी। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उदयपुर से निम्बाहेड़ा और नीमच मार्ग पर चलने वाली बसों के टाइमटेबल को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को अब बस के इंतजार में ज्यादा देर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। मुख्य प्रबंधक हरदीप सिंह राव ने बताया कि आवागमन के दौरान होने वाली परेशानियों से अब लोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी।