उदयपुर में भाजपा पार्षदों की बाड़ेबंदी के बीच एक निर्दलीय पार्षद की भाजपा में एंट्री हो गई हैं। आने वाले दिनों में 1 और निर्दलीय पार्षद को लाने की तैयारी है। वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले कमलेश बोराणा भी शनिवार को बाड़ेबंदी वाले रिसोर्ट में पहुंच गए। वहीं दो दिन से हॉस्पिटल में भर्ती दिनेश भट्ट की छुट्टी करवाकर उन्हें रिसोर्ट में लाया गया। दरअसल, भाजपा के नेताओं को इस बार क्रॉस वोटिंग का भी डर सता रहा है। राजसमंद के सभी भाजपा पार्षदों को भी बाड़ेबंदी के बीच उदयपुर शहर के समीप नाथद्वारा रोड के इसी रिसोर्ट में रखा गया हैं। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के करीबी भाजपा नेता यह रिसोर्ट हैं, ऐसे में राजसमंद के भाजपा पार्षदों के लिए यह सबसे बेहतर मानते हुए उन्हें भी यही रोका गया। उदयपुर निगम के भाजपा पार्षदों को शनिवार को सभी पार्षदों को कही बाहर नहीं ले जाया गया, जबकि इससे पहले देव-दर्शन यात्रा के लिए 2 दिनों तक सांवलिया जी और नाथद्वारा ले जाया गया था। उधर, 2 दिनों से निजी हॉस्पिटल में भर्ती दिनेश भट्ट बाड़ेबंदी वाले रिसोर्ट पहुंचे। उन्हें पूर्व महापौर और चुनाव संयोजक रजनी डांगी हॉस्पिटल से रिसोर्ट लेकर पहुंची। गुरूवार को शुगर और बीपी की शिकायत पर उन्हें ​हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। भट्ट के रिजोर्ट पहुंचते आधे से ज्यादा पार्षद उन्हें मिलने उनके रूम में गए। मेयर तय और डिप्टी मेयर पर सबकी नजर बाड़ेबंदी के बीच पारस सिंघवी को मेयर प्रत्याशी बनाकर नामाकंन करवा लिया गया है और 21 को इसकी वोटिंग होनी है। सूत्रों के अनुसार, डिप्टी मेयर के नाम को लेकर भी भाजपा अंतिम समय तक अपने पत्ते नहीं खोलेगी। इस रेस में दिनेश भट्ट, डॉ. पंकज बोराणा और डॉ. कविता जोशी जैसे नाम हैं। साथ ही पार्टी का धड़ा योगेश कुमावत और आशीष कोठारी के नाम को चर्चा को बढ़ाने की कोशिश कर रहा हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह और पारस सिंघवी के किसी नए और युवा चेहरे को जाने की कोशिश में है तो शहर विधायक समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता दिनेश भट्‌ट के नाम पर मुहर लगवाने में लगे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भट‌्ट इस बार सबसे ज्यादा उम्र के पार्षद हैं। क्रॉस के डर के बीच निर्दलीयों से संपर्क भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के डर के बीच निगम के निर्दलीय षार्षदों से संपर्क किया है। अलग-अलग तरीकों से निर्दलीय पार्षदों से महापौर और उपमहापौर के लिए भाजपा के पक्ष में वोटिंग की बात की गई हैं। दूसरी ओर कांग्रेस भी अपने सभी पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों से संपर्क में हैं। पार्टी नेताओं का दावा हैं कि निर्दलीय पार्षद कमलेश भी भाजपा के मेयर और डिप्टी-मेयर प्रत्याशी को वोट करेंगे।