निकाय चुनाव में मेयर और चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस जोड़-तोड़ में लगी हैं। आज उदयपुर नगर निगम सहित जिले की पांच नगर पालिकाओं में चेयरमैन पद पर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी निकायों में आमने-सामने का मुकाबला है तो फतहनगर में कांग्रेस उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद भाजपा और भाजपा के बागी के बीच मुकाबला है। इधर, उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा की और से पारस सिंघवी और कांग्रेस की और से डा. पूनम कुंवर मैदान में है। आज नाम वापसी के बाद अब 21 सितबंर को मतदान होगा। इससे पहले सभी भाजपा के पार्षद बाड़ेबंदी में है। फतहनगर के सियासी माहौल को लेकर मावली के कांग्रेस विधायक पुष्करलाल डांगी ने कहा कि सरकार के दबाव में जिस तरह फतहनगर पालिका को लेकर जो कुछ भी किया जा रहा है वह अच्छी बात नहीं है। इधर, आज दोपहर तीन बजे तक फतहनगर नगर पालिका की तस्वीर साफ हो गई है। असल में नगर पालिका फतहनगर में चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस की सोसर ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब यहां पर भाजपा की सीमा और भाजपा के पूर्व चेयरमैन राजेश चपलोत की पत्नी ममता चपलोत निर्दलीय के रूप में मैदान में है और अब 21 सितंबर को दोनों के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले उदयपुर की फतहनगर नगर पालिका में भाजपा के पूर्व चेयरमैन ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चेयरमैन के लिए मैदान में उतारा तो बीती रात 9 बजे उनके उदयपुर के मकान को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस दे दिया है। इससे एक दिन पहले फतहनगर में होटल पर नगर पालिका ने नोटिस चस्पां किया गया था। फतहनगर में भाजपा का बोर्ड बन रहा है लेकिन वहां पर पार्षद का चुनाव जीते पूर्व चेयरमैन राजेश चपलोत ने अपनी पत्नी ममता चपलोत को सीधे हाइब्रिड फॉर्मूले से चेयरमैन के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल करा दिया। फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका चुनाव में 25 वार्ड में से भारतीय जनता पार्टी ने 13 और कांग्रेस ने 12 वार्ड जीते है। वहां चेयरमैन का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुआ है। उदयपुर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार के नाम से बीती रात करीब 9 बजे उदयपुर के रूपसागर रोड स्थित लवली इस्टेट में चपलोत के आवास पर एक नोटिस दिया गया। उदयपुर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार रणजीत बिट्टू के नाम से नोटिस जारी किया गया है। बेटे ने बताया कि वे तो घर नहीं थे, वहां उनके किराएदार थे। उन्होंने बताया कि नोटिस भी यूडीए स्टाफ की बजाय सुखेर थाने के जवानों ने दिया था, पुलिस की तीन गाड़ियां आई थी। बता दें एक दिन पहले नगर पालिका फतहनगर ने सनवाड़ चौराहा पर स्थित उनकी होटल देवीलीला पैलेस के वहां नोटिस चस्पा कर दिया और अवैध निर्माण को लेकर जवाब मांगा। चपलोत के बेटे ने बताया कि जल्दबाजी में दिए गए नोटिस में कई गड़बड़ियां है। उन्होंने कहा कि नोटिस पर तारीख 15 सितंबर अंकित है और उनके उदयपुर घर पर नोटिस 17 सितंबर की रात 9 बजे लेकर आते है। साथ ही जिनके नाम से नोटिस जारी किया है यह मकान उनके नाम ही नहीं है। बेटे ने कहा कि इस तरह रात को नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान ही किया जा रहा है। भाजपा पार्षदों ने सांवरिया सेठ के दर्शन किए
उदयपुर नगर निगम में भाजपा से निर्वाचित पार्षदों को शुक्रवार को सांवरिया जी में सांवरिया सेठ के दर्शन करवाए। भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बस में सांवलिया जी ले गए जहां पर गोकुलधाम में उनका ठहराया। वहां अल्पाहार के पश्चात मंदिर मंडल अध्यक्ष के सानिध्य में दर्शन करवाए गए। आते समय देबारी में घाटा वाली माता रानी के दर्शन किए। वहां पर मंदिर मंडल की ओर से सभी नवनिर्वाचित पार्षदों, महापौर प्रत्याशी पारस सिंघवी आदि का स्वागत किया गया और यहां से सभी सीधे लाभगढ़ रिजॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षदों के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की गई।
यह खबरें भी पढ़े… बिना पार्षद बने भी बन सकते हैं मेयर-चेयरमैन:चुनाव हारे नेताओं ने जताई दावेदारी, जानें- क्या है फॉर्मूला; पायलट ने किया था विरोध (पूरी खबर पढ़े) कांग्रेस पार्षद लापता, पार्टी के चेयरमैन-प्रत्याशी पर किडनैप की FIR:जयपुर सहित 4 निकायों में मेयर-अध्यक्ष के नामांकन आज से, उदयपुर में कैंडिडेट के घर-होटल पर नोटिस (पूरी खबर पढ़े..)