उदयपुर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल फतहसागर पाल पर सोमवार दोपहर करीब 10 फीट लंबा अजगर को पकड़ा गया। अजगर जिस जगह पकड़ा गया, वहां पर लोगों की आवाजाही रहती है।लोग घूमने के दौरान यहां आराम करते हैं। असल में पाल की दूसरी छतरी के पास कीकर के पेड़ के पास दीवार के किनारे चलता हुआ अजगर नजर आया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। फतहसागर पर तैनात एनसीसी बोट कीपर लखन ने बताया- सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दूसरी छतरी के सामने विशाल अजगर दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम के प्रकाश को दी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। पास के पास आराम करते रहते हैं लोग रेस्क्यू के दौरान वहां तैनात यूडीए के होमगार्ड चेतन और निखिलेश ने भी सहयोग किया। गौरतलब है कि फतहसागर पाल शहरवासियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग पैदल भ्रमण के लिए आते हैं। पाल पर दीवार के पास कुर्सियां भी लगी हुई हैं, जहां लोग थकान होने पर बैठकर आराम करते हैं। ऐसे में लोगों की आवाजाही वाले क्षेत्र में अजगर दिखाई देने से मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया।