उदयपुर में शनिवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी उदयपुर संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था लेकिन पूरा दिन ही सूखा निकला। आज उदयपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से. दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री था। तापमान मे गिरावट दर्ज इससे पहले शुक्रवार सुबह तक उदयपुर में रिमझिम बारिश का दौर चला। लगातार दो दिन हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के असर से शुक्रवार को दिन के तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तापमान कम रहने और बारिश के कारण रात में भी ठंडक का असर बढ़ गया। शनिवार सुबह बारिश थमने के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई और पूरा दिन इसी तरह निकला। बीते चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा आधा इंच बारिश वल्लभनगर और सोमपिक वियार बांध पर हुई। इसके अलावा जयसमंद में 12 और सलूंबर में 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। इधर, पिछले दो दिनों में हुई बारिश का असर जलाशयों पर भी दिखाई देने लगा है। सलूंबर जिले के जयसमंद झील में पानी की आवक के चलते गेज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन में बारिश के बाद जयसमंद बांध का गेज 4.66 आरएल मीटर से बढ़कर 4.72 आरएल मीटर पहुंच गया। यानी झील के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।