उदयपुर के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के छोटा बाठरड़ा कलां गांव में गुरुवार रात दो युवकों को लेपर्ड दिखाई दिया। लेपर्ड का मूवमेंट एक स्कूल के पास था। दोनों युवक वहां से कार से गुजर रहे थे। कार के सामने लेपर्ड आने से वे रुके तो वह वहां से भाग गया। युवकों ने लेपर्ड का एक वीडियो भी बनाया। बता दें कि वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के छोटा बाठरड़ा कलां गांव में गुरुवार रात लेपर्ड दिखाई देने से ग्रामीणों में दशहत मच गई। रात करीब 8 बजकर 8 मिनट पर माताजी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो युवकों की कार के सामने अचानक लेपर्ड आ गया। स्कूल की बाउंड्री के पास लेपर्ड को देखकर कार सवारों का ध्यान उसकी ओर गया। कुछ देर वहां रुकने के बाद लेपर्ड पास की झाड़ियों की ओर चला गया। पहले देखें 2 तस्वीरें… स्कूल की बाउंड्री के पास ही रुका रहा लेपर्ड जानकारी के अनुसार गांव के दीपक जोशी और रमेश जोशी गुरुवार रात कार से माताजी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान छोटा बाठरड़ा कलां गांव में स्कूल की बाउंड्री के पास अचानक उनकी कार के सामने लेपर्ड आ गया। सामने आए लेपर्ड को देखकर दोनों ने उसे देखा। लेपर्ड कुछ देर तक स्कूल की बाउंड्री के पास ही रुका रहा। इसके बाद वह वहां से निकलकर पास के जंगल की ओर चला गया। आचनक कार के सामने आ गया दीपक जोशी ने बताया कि वे दोनों कार्यक्रम में जाने के लिए निकले थे। रास्ते में स्कूल की बाउंड्री के पास लेपर्ड अचानक कार के सामने आ गया। कुछ देर तक वह बाउंड्री के पास दिखाई दिया और फिर झाड़ियों की तरफ चला गया। रात के समय गांव के पास लेपर्ड दिखाई देने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दशहत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सतर्क किया जा सके और किसी संभावित घटना से बचाव हो सके। इनपुट : रमेश डांगी, वल्लभनगर --------------- यह खबर भी पढ़िए…. उदयपुर में लेपर्ड ने कुत्ते का शिकार किया:रिहायशी इलाके में 20 मिनट तक घूमता रहा, लोगों में डर का माहौल उदयपुर शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार अलसुबह अचानक कुत्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नाकोड़ा जैन तीर्थ के लिए निकल रहे परिवार ने सीसीटीवी चेक किए तो बाहर लेपर्ड खड़ा दिखा। यह देखकर इलाके के लोग डर गए। (पूरी खबर पढ़ें..)