उदयपुर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव के चलते 14 अक्टूबर बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हाथीपोल जीएसएस और हॉस्पिटल जीएसएस से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान घंटाघर, धोली बावड़ी, मालदास स्ट्रीट, अश्विनी बाजार, बड़ा बाजार, धानमंडी, बड़ी होली, मोतीकुंड, मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और आरएनटी हॉस्पिटल जीएसएस से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।