उदयपुर शहर में शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते शहर के कई इलाकों में पावर कट रहेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से शुक्रवार को उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इसके तहत दक्षिण विस्तार एबीसी, कृषि उपज मंडी आर-1 से आर-5, सुरों का फला, पॉलिटेक्निक, नेला, सेठजी का कुंडाल, अमरगढ़ होटल, पारस रिसोर्ट, ओशो ध्यान केंद्र और बलीचा सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।