उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुना भी जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सीवरेज हुआ ओवरफ्लो, शिकायत पर समाधान नहीं श्री महालक्ष्मी नगर, बड़गांव से दिव्यप्रताप सिंह राठौड़ ने अपनी कॉलोनी में सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी के अलावा, श्रीजी विहार कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और बड़गांव रोड पर सीवरेज लाइन के फूटने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। 15 दिन से रोड लाइट बंद, अंधेरा बना समस्या अरविंद कुमार ने अपनी कॉलोनी की रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी सेंट्रल एरिया में उदयपुर स्कूल के सामने वाली गली में बीते 15 दिन से रोड लाइट खराब पड़ी है। शिकायत के बावजूद निगम कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। अंधेरे के कारण स्थनीय लोगों को काफी असुविधा हो रही है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाकर हमारी परेशानी दूर करें। 2 महीने से पानी की टंकी खराब, स्थानीय परेशान प्रताप नगर रोड, प्रताप नगर से राजू भाई ने पानी की टंकी के खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि दो महीने से पनघट (पानी की टंकी) खराब है। लेकिन इसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है। पानी नहीं मिलने से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। आसपास के दर्जनों घर इसी टंकी पर निर्भर हैं। संबंधित विभाग से अपील है कि हमारी इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। गैस पाइपलाइन तो डाली, दो फीट गहरे गड्‌ढे छोड़े उदयपुर के प्रतापनगर रोड, अरविन्द नगर, गणेशपुरा से एस.एन. विजयवर्गीय ने सड़क किनारे हुए गड्‌ढों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि अरविन्द नगर मेन रोड पर अण्डरग्राउंड गैस पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने जगह–जगह गड्‌ढे तो खोद दिए लेकिन काम पूरा होने के बाद उन्हें ठीक से भरा नहीं। नतीजा.. डेढ़ से दो फीट गहरे इन गड्‌ढों में आए दिन बाइक सवार और छोटे लोडिंग वाहन, स्कूटी फंस जाती हैं। गिरने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद ठीक हुआ रोड सविना के पीपली चौक से शैलेष परमार ने टूटी सड़क और धूल–मिट्‌टी की परेशानी पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि साल भर पहले सविना के विजय सिंह पथिक नगर में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को खोद दिया गया लेकिन इसके गड्‌ढे ठीक से नहीं भरे गए। टूटी सड़क और धूल–मिट्टी से लोग बहुत परेशान हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने गड्‌ढों की मरम्मत करवा धूल–मिट्‌टी की सफाई करवा दी है। इससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। लाइनमैन चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार' लाइनमैन चुन्नीलाल ने रोड लाइट की समस्या का समाधान करवाया है। दरअसल, गोवर्धन विलास सेक्टर–14 के रहने वाले दीपक ने अपनी कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़ी रोड लाइट की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन ने तुरंत एक्शन लेकर लाइट ठीक करवा दी। इससे गली में फिर से रोशनी हो गई। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश