उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शिवलिंग क्षतिग्रस्त होने के मामले में सर्वसमाज के लोगों में आक्रोश देखन को मिला। देहलीगेट चौराहे पर शनिवार को दुकानदारों ने इसके विरोध में कुछ देर स्वैछिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रशासन की समझाइश के बाद दुकानदारों ने बंद का आह्वान वापस लिया। मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। आक्रोशित लोगों ने उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और मंदिर निर्माण की मांग की है। करीब 2 घंटे तक विरोध के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मिलकर अपनी मांगे रखी। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के खुद या किराए के मकान के अवैध होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना इन्द्रा नगर बीड़ा इलाके में गुरुवार रात शिव मंदिर की है। लोगों की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की थी। एक आरोपी को पकड़ा घटना के विरोध में आज देहलीगेट के आस-पास सर्वसमाज के आह्वान पर दुकानदारों ने स्वैछिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालकर एक आरोपी को चिन्हिृत किया। मामले में एक आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने फिरोज उर्फ भूरया को डिटेन किया, जिससे पूछताछ की जा रही है। देहलीगेट चौराहे पर नारेबाजी सर्व समाज के लोग आरोपी के घर को तोड़ने की मांग को लेकर देहलीगेट चौराहे पर जमा हुए। बाजार बंद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बीजेपी नेता सन्नी पोखरना ने चौराहे पर जमा कार्यकर्ताओें ने कहा कि मंदिर जैसी जगह को आसानी से टारगेट कैसा किया जा सकता है। पुलिस को अब आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए। शहर के सभी मंदिरों के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं न हो सके। मंदिर के पुन: निर्माण की मांग की गई।