उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सड़क किनारे कचरा, राहगीर होते परेशान उदयपुर के ढिकली रोड, प्रताप नगर से डॉ. अजय सुवालका ने सड़क किनारे खुले में कचरा डाले जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि ओल्ड आरटीओ रोड, विद्यापीठ कॉलेज के पास रोड पर खुले में ही लोग कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी की वजह से तेज बदबू भी आ रही है। कई बार अधिकारियों को बता चुके लेकिन समाधान नहीं हुआ। ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर फैली बेल–खरपतवार हिरण मगरी के सेक्टर 14 से गिरीराज उपाध्याय ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर–14 में गुरुद्वारे के पास जो ट्रांसफॉर्मर डीपी लगी हुई है, वह चारों ओर से जंगली बेलों और खरपतवार से घिरी हुई है। इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना हुआ है। इस समस्या का समाधान करवाएं। 8 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सुनवाई नहीं होती बोरवाड़ी की गली नंबर 4 से मुर्तजा अली ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिख है कि बीते 8 महीने से हमारी गली में लगी स्ट्रीट लाइट खराब है। एरिया के निगम कर्मचारियों और लाइनमैन को कई बार शिकायत कर चुके लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। पूरे एरिया में रोड लाइट नहीं, रहता घुप अंधेरा रेबाड़ियों का गुरहा से सुरभि ने एरिया में रोड लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने दो फोटो पोस्ट कर लिखा है कि हमारे एरिया में रोड लाइट न होने के कारण पूरे क्षेत्र में घोर अंधेरा छाया रहता है। वन्य जीवों का डर अलग से सताता है। विभाग को कई बार कह चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या उदयपुर शहर के सुभाष नगर एरिया से सतीश मंडोवरा ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया कि मेरे घर के बाहर लगी रोड लाइट निकाय चुनाव पूरे होने के बाद से बंद पड़ी है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया है। सतीश ने भी समाधान की जानकारी शेयर की। लाइनमैन जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ शहर के सेंट्रल एरिया में रेती स्टैंड के रहने वाले राजेंद्र सिंह राव ने पोस्ट कर समस्या बताई थी कि उनके यहां बिजली के तार पर पेड़ की डालियां फैली हुई हैं। इनसे कभी भी शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने मौके पर जाकर समाधान करवाया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश