उदयपुर में आज सुबह से ही तेज धूप खिली है। बीते सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। कभी धूप तो कभी बादल छा रहे थे। बीते 3-4 दिन से धूप की तेज तपन से जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है, इससे उमस का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 4 से 7 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया था। इसके बाद भी बारिश नहीं हुई थी। दो दिन पहले 15 मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई थी लेकिन मौसम में इसका कोई असर नहीं दिखा। दिन का तापमान 34 डिग्री बना हुआ है। एक दिन पहले तापमान में 1.3 डिग्री से​ल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी।