राजस्थान यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हो गया। उदयपुर यूथ कांग्रेस में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए एक बार फिर केलावत-गर्ग पर भरोसा जताया गया है। उदयपुर शहर में हर्षवर्धन सिंह केलावत और देहात यूथ कांग्रेस में रौनक गर्ग को फिर से अध्यक्ष पद पर जीत मिली है। हर्षवर्धन केलावत वर्तमान में पार्षद हैं, जबकि रौनक गर्ग की पत्नी पालिका उपाध्यक्ष हैं। युवा राजनीति में सक्रिय रहे इन चेहरों को संगठन में दोबारा जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय स्तर पर उनकी भूमिका फिर चर्चा में है। इंडियन यूथ कांग्रेस की वेबसाइट पर घोषित परिणाम के बाद जैसे ही केलावत और रौनक की जीत हुई तो कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और दोनों को बधाई दी। केलावत को सबसे ज्यादा 1864 वोट मिले हर्षवर्धन सिंह केलावत पूर्व में भी यूथ कांग्रेस उदयपुर शहर के अध्यक्ष थे और इस बार उनको सर्वाधिक 1864 वोट मिले। उन्होंने मोहम्मद फरहान सिपाही और अविनाश कुमावत को हराया। छात्र-युवा राजनीति के अनुभव के साथ केलावत को इस बार नगर निगम उदयपुर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया और वे वार्ड 2 से चुनाव जीते। केलावत पैनल के ब्लॉक अध्यक्ष जीते चुनाव में केलावत के पैनल के ही अजीत कुशवाह ए ब्लॉक और बी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विकास शर्मा चुनाव जीते हैं। कुशवाह को 972 और विकास को 406 वोट मिले। देहात में रौनक गर्ग को 22731 वोट मिले इधर, उदयपुर देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद रौनक गर्ग फिर से जीत गए है। उनको 22731 वोट मिले। इन्होंने यशवंत चौधरी और कुशलेश चौधरी को हराया। ये दोनों पूर्व में NSUI के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। यशवंत चौधरी रघुवीर सिंह मीणा गुट से आते है। पूर्व में रौनक ने रघुवीर के भतीजे को हराया था। रौनक NSUI के प्रदेश महासचिव और उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे मावली विधानसभा युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष भी रहे है और ​अभी नगर पालिका चुनाव में उनकी पत्नी श्रेया रौनक फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। रौनक अभिषेक चौधरी के नजदीकी है और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नाथद्वारा के पूर्व विधायक डॉ. सीपी जोशी के खास है। वे उदयपुर में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार, कांग्रेस नेता राजसिंह झाला, लालसिंह झाला, दयाराम परमार, मांगी लाल गरासिया, हीरा लाल दरांगी, विवेक कटारा, अभिमन्यु सिंह झाला, मेकश खान आदि के साथ जुड़े हुए है।