कस्बे में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को आदिवासी सेवा संस्थान के सचिव राकेश मीणा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता उदयपुरवाटी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पचलंगी की विद्युत आपूर्ति जी.एस.एस. बाघोली से होती है। वर्तमान में गांव में लगातार कई-कई घंटों तक बिजली काटी जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि 2 से 4 दिनों के भीतर बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामवासी जी.एस.एस. बाघोली पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में युवा नेता तेजपाल सैनी, विजेश सैनी, शुभम स्वामी, अमित, राहुल, राकेश मीणा, सुनील कुमार, गोकुल, रिंकू, हेमंत, महेश, राजू मौजूद रहे।