राजसमंद| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में भाजपा ने सेवा पखवाड़े के तहत कई कार्यक्रम किए। जिले के हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद का दीप जलाया। प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। गोसेवा की। सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी, महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। आमजन ने भी भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनसेवा के काम लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। जिले के सभी मंडलों, बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा, समर्पण का पर्व माना। जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने की बात कही। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों से आम जनता तक सीधे पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण, राष्ट्रसेवा के संकल्प का अवसर है। जिले के हर बूथ पर आशीर्वाद का दीप जलाकर कार्यकर्ताओं, आमजन ने उनके स्वस्थ, यशस्वी जीवन की कामना की। जिला मुख्यालय पर गोसेवा कर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पित हैं।