नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद यूपी में अलर्ट जारी है। वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। काशी में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल पानी में डूब गए हैं। ऐसे में गलियों और छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। चमोली में लैंडस्लाइड के चलते निजमुला मार्ग बंद है। वहीं, बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ-मरवाड़ी पुल से आगे हाथीपहाड़ के पास करीब 30 मीटर सड़क बह गई। हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई है। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…