उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 500 मीटर के दायरे में 3 फीट तक पानी भर गया है। पिथौरागढ़-घाट सड़क पर लैंडस्लाइड के चलते 300 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं। चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गई है। वहीं, अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। काशी में खराब मौसम के चलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। आखिरकार डिप्टी सीएम को कार से गाजीपुर जाना पड़ा। बिहार में सुपौल के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…