राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर पहुंचीं। जोधपुर के अजीत भवन पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। निजी स्कूल के कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जोधपुर पहुंचीं है। यहां वे एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जोधपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।