कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोइली ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार के दौरान उस गुजरात के सीएम और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच रोक दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से नहीं, बल्कि पार्टी के दूसरे नेताओं के कहने पर हुआ। पार्टी अब इस फैसले की कीमत चुका रही है। मोइली ने जिस मामले में जांच रोकी गई उसका जिक्र नहीं किया, न ही जांच रुकवाने वाले नेताओं के नाम बताए। यह जरूर बताया कि यह सब तब हुआ था, जब वह केंद्रीय कानून मंत्री थे। मोइली के बयान पर भाजपा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मोइली बोले- शाह के बाद मोदी भी जेल जाते उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी जांच का भी जिक्र किया। मोइली ने दावा किया कि अमित शाह के जेल जाने के बाद नरेंद्र मोदी की बारी थी। उन्होंने कहा कि मोदी को भी जेल जाना पड़ता और उन्हें राज्य से बाहर निकाल दिया जाता। मोइली ने कहा, कोर्ट ने शाह को उनके गृह राज्य से निकाल दिया था। केस भी दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में स्थानीय युवाओं को रोजगार पर जोर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कारोबार शुरू करने वाली कंपनियों को स्थानीय युवाओं को रोजगार देना होगा। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार बाहर के लोगों को नौकरी पर रखने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
वीरप्पा मोइली बोले-कांग्रेस नेताओं ने माेदी की जांच रुकवाई थी:नेताओं के आगे मनमोहन की नहीं चली, तब मोइली कानून मंत्री थे
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोइली ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार के दौरान उस गुजरात के सीएम और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...