राजसमंद| शिक्षा विभाग ने जिले में विद्या संबल योजना के तहत जारी प्रक्रिया, निर्देशों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) नूतन प्रकाश जोशी ने गुरुवार को प्रशासनिक कारणों से आदेश जारी कर निर्देशों को अग्रिम आदेश तक प्रत्याहरित किया। सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, पीईईओ और संस्था प्रधानों को योजना के तहत फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। नवीन दिशा-निर्देश जारी होने पर सूचना दी जाएगी। राजसमंद| कॉलेज के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे स्नातक-स्नातकोत्तर व िद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नश िप योजना में उद्योगों में काम का वास्तविक अनुभव मिलेगा। चयनित युवाओं को 19 हजार रुपए मासिक स्टाइपेंड के साथ 6 हजार रुपए की एक मुश्त राशि मिलेगी। राजसमंद| राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को जयपुर में होगा। इसमें राज्य स्तर पर सम्मान के लिए 3 कैटेगरी में शिक्षकों का चयन होगा। पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं और 9 वीं से 12वीं कक्षा तक शिक्षकों को चुना जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। राजसमंद| विद्यार्थियों में भारतीय संस्कार, मूल्यों और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 31 अगस्त को ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शहर के 22 स्कूलों के 4 हजार से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में होगी। ओएमआर से लिखित परीक्षा के बाद श्रेष्ठ विद्यार्थियों के बीच प्रश्नमंच होगा। आयोजन के लिए 50 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। प्रतियोगिता चार चरणों में होगी।