जिले के देराज गांव की विनोद कंवर को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक प्रेरणा व डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गोल्डन क्राउन अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील कुमार साहू ने कंवर को यह सम्मान दिया।