विप्र फाउंडेशन जोन-1डी राजस्थान ने करौली में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा की सिफारिश और जोन-1डी प्रभारी भुवनेश्वर शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा के अनुमोदन के बाद की गई हैं। इनका कार्यकाल 2026 से 2028 तक रहेगा। धीरज शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जारी सूची के अनुसार, करौली के धीरज शुक्ला को विप्र फाउंडेशन जोन-1डी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, आशुतोष तिवारी (रिंकू) को करौली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में विक्की उपाध्याय (विक्की गुरु) को करौली जिला महामंत्री और जयंत कुमार शर्मा (जॉन्टी) को जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद संगठन ने बताया कि इन नई नियुक्तियों का मकसद करौली जिले में विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों को बढ़ाना और समाज हित के कामों को प्रभावी तरीके से आगे ले जाना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद है।