बारां में विप्र फाउंडेशन की प्रदेश, जिला, नगर और प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक जानकी फोर्ट में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा के निर्देश पर समाजहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन विस्तार, शिक्षा, रोजगार, सहायता कोष, छात्रावास और सामाजिक एकजुटता पर बात हुई। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने गांव-वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी सक्रिय कर अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। डेटा बैंक बनाने का सुझाव संगठन महामंत्री हरिसूदन शर्मा ने डेटा बैंक बनाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय सदस्य हरिओम प्रधान ने प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन और रोजगार सहायता की बात कही। प्रभारी श्याम गौतम ने इकाइयों में तालमेल पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने सहायता कोष, स्थायी कार्यालय और छात्रावास की जरूरत बताई। उन्होंने यूजीसी के एक कानून के खिलाफ जिले में आंदोलन की घोषणा की। बैठक ‘संगठन, संस्कार, शिक्षा, सेवा’ संकल्प के साथ संपन्न हुई।