कोटपूतली में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव हुए। विकास यादव को यूथ कांग्रेस विराटनगर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। विकास यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। विकास ने कहा - यह केवल पद नहीं, बल्कि संगठन और युवाओं के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। वे वरिष्ठ नेताओं की सलाह और युवा साथियों की मदद से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कोशिश करेंगे। विकास यादव को पूर्व विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व प्रधान सुवालाल यादव, पूर्व प्रधान महादेव यादव, डॉ. सुरेंद्र यादव, दशरथ यादव, रामेश्वर भाकरिया, मेहरसिंह धनकड़, ओपी बायला, सुरेंद्र मीणा, सुरेश डागर, कृष्ण यादव और रामसिंह भाटोटिया सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने बधाई दी।