प्राथमिक अध्यापक संघ लेवल प्रथम शाखा कोटा-बूंदी का संयुक्त जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 18 व 19 को बोरखेड़ा में हुआ। अधिवेशन में शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बीएसटीसी धारी लेवल प्रथम शिक्षकों को अनुभव के आधार पर पदोन्नति देने की मांग रखी गई। बीएड इंटर्नशिप के दौरान वेतन कटौती के आदेश वापस लेने की मांग उठी। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण जल्द खोलने की मांग रखी गई। शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक काम से मुक्त रखने की मांग प्रमुखता से उठी। अधिवेशन में संभाग अध्यक्ष पद पर रेवती रमण नागर को मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित हुआ। झालावाड़ जिलाध्यक्ष पद पर अक्षय नागर को मनोनीत करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। संगठन पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में किए जा रहे काम की जानकारी दी।