भरतपुर| राजस्थान पुलिस की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच हुआ। पुलिस और सिविलियन टीम के बीच खेले गए मुकाबले में सिविलियन टीम ने जीत दर्ज की। विभाग के खेल प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि मुकाबले में पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने भी खेलते हुए टीम का उत्साह बढ़ाया।