भास्कर न्यूज | इंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्र में 10 बूथ बनाए हैं। इन पर सभी 20 वार्डों के मतदाता बुधवार को मतदान करेंगे। वार्ड 1 के लिए राप्रावि कालबेलिया बस्ती, वार्ड 2 के लिए सामाजिक न्याय विभाग छात्रावास, वार्ड 3 के लिए राबाउमावि और वार्ड 4 के लिए चंद्रबिहारी मंदिर धर्मशाला के पास अंबेडकर भवन में बूथ बनाया है। वार्ड 5, 6 और 7 के लिए राउमावि में बूथ रहेगा। इसी तरह वार्ड 8 के लिए सामाजिक न्याय विभाग छात्रावास, वार्ड 9 और 10 के लिए राबाउमावि, वार्ड 11 के लिए राउमावि, वार्ड 12 के लिए राबाउमावि और वार्ड 13 के लिए राउप्रावि गढ़ पैलेस में बूथ बनाया गया है। वार्ड 14 के लिए नगर पालिका भवन, वार्ड 15 और 16 के लिए राउप्रावि गढ़ पैलेस, वार्ड 17 के लिए सामुदायिक भवन बिहारीजी मंदिर चौक, वार्ड 18 के लिए सामुदायिक भवन गढ़ पैलेस, वार्ड 19 के लिए नगर पालिका के सामने न्यू अंबेडकर भवन और वार्ड 20 के लिए पुलिस थाने के सामने सामुदायिक भवन में बूथ रहेगा। सभी से समय पर मतदान करने की अपील की।