नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुहाड़ा बुजुर्ग में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रत्याशी की भूमिका निभाई। अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाले। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझा। मतदाता प्रभारी मनीष कुमार चौधरी ने मतदान का महत्व बताया। कहा, लोकतंत्र में हर मतदाता का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों से अपील की। अपने परिवार, आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। कहा, मताधिकार का जरूरी रूप से प्रयोग करें। अधिक से अधिक मतदान करें। सांकेतिक मतदान में कुल छह प्रत्याशी मैदान में रहे। विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग किया। परिणाम में कक्षा 12 के छात्र खुशीराम माली को 32 वोट मिले। कक्षा 12 की छात्रा अक्षरा दाधीच को 26 वोट मिले। खुशीराम माली विजेता रहे। परिणाम के बाद संस्था प्रधान कैलाश जांगिड़ ने खुशीराम माली का माला पहनाकर स्वागत किया। लोकतंत्र, मतदान, मतदाता अधिकारों पर बात की। कहा, लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र मतदाता का मतदान जरूरी है। विद्यार्थियों से अपील की। गांव में लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करें। परिवार, आसपास के मतदाताओं को मतदान के दिन अनिवार्य रूप से वोट डालने के लिए प्रेरित करें।