आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए द्वारकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजसमंद में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरूकता पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। हथेलियों पर मेहंदी से मतदान का संदेश उकेरा। कार्यक्रम संयोजक ममता नारायण बलाई ने बताया कि छात्राओं ने जागरूक मतदाता, सशक्त भारत, मेरा वोट, मेरी पहचान, 100 प्रतिशत मतदान हम सबकी जिम्मेदारी जैसे नारे हथेलियों पर लिखे। मतदाताओं को जागरूक रहने का संदेश दिया। प्राचार्य कुलदीपसिंह गहलोत ने नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरने के लिए प्रेरित किया। निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग की अपील की। प्रतियोगिता में एनएसएस प्रभारी सहायक आचार्य हर्षिता रजक, गरिमा शर्मा निर्णायक रहीं। जाह्नवी सालवी प्रथम रही। जया खटीक को दूसरा स्थान मिला। जिज्ञासा डोडिया तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान मुकेशकुमार मेनारिया, राजेश पालीवाल, रवि भूपेश सहित महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद थे।