नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल का प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसायटी की ओर से अलग अंदाज में स्वागत किया गया। सोसायटी से जुड़ी आर्टिस्ट शाइस्ता खान ने सभापति को उनका पोर्ट्रेट भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सोसायटी के अमलदुल्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्वागत के साथ ही सदस्यों ने सभापति को शहर की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने टोंक की टूटी सड़कों, नालों की बदहाल स्थिति सहित अन्य समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने इनके स्थायी समाधान की मांग की। सदस्यों ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी। सभापति मयंक गोयल ने कहा कि शहर के विकास में सभी के सहयोग से कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आमजन और सामाजिक संगठनों के सुझावों को भी विकास कार्यों में शामिल किया जाएगा।