पश्चिम बंगाल का नाम जल्द ही बदल सकता है। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से 'पश्चिम बंगा' करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव को लेकर आगामी 9 दिसंबर को राज्य विधानसभा में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस नाम परिवर्तन को मंजूरी दी गई है। राज्य विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा में पारित होने के बाद ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी

विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद, इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। भारत में किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार और संसद की प्रक्रिया से गुजरना आवश्यक होता है।

देश में अब तक कई राज्यों के बदले गए हैं नाम

देश में राज्यों का नाम बदलना कोई नई बात नहीं है। अब तक भारत के 6 राज्यों के नाम बदले जा चुके हैं। इनमें ओडिशा (पूर्व में उड़ीसा) जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिन्हें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को प्राथमिकता देते हुए बदला गया था।