पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा। यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। देश में अब तक 6 राज्यों के नाम बदल चुके हैं। आखिरी बार 2026 में केरल का नाम बदलकर केरलम किया गया था। भाजपा बोली- बांग्ला नाम बांग्लादेश से मिलता-जुलता पश्चिम बंगाल का नाम ‘पश्चिम बंग’ करने के पीछे BJP का मुख्य तर्क राज्य की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखना है। 1947 में बंगाल के बंटवारे के बाद इसका पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा और पश्चिम बंगाल राज्य बना। BJP का कहना है कि ‘पश्चिम बंगा’ नाम इस इतिहास और राज्य के गठन से जुड़ी पहचान को दर्शाता है। पार्टी के कुछ नेताओं ने ‘बांग्ला’ नाम पर भी आपत्ति जताई थी, क्योंकि यह बांग्लादेश के नाम से मिलता-जुलता है। ‘पश्चिम बंगा’ नाम पहले भी 1999 और 2011 में प्रस्तावित किया जा चुका है। राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया, 5 स्टेज 1. राज्य सरकार प्रस्ताव तैयार करती है- राज्य सरकार या विधानसभा राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार कर सकती है। आमतौर पर इसकी शुरुआत राज्य सरकार की पहल से होती है। 2. केंद्र सरकार प्रस्ताव पर विचार करती है- प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास जाता है। मंत्रालय इसकी जांच करता है और जरूरत के मुताबिक संबंधित मंत्रालयों से राय लेता है। 3. राष्ट्रपति विधानसभा से राय मांगते हैं- केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति संबंधित राज्य की विधानसभा को विधेयक का प्रस्ताव भेजते हैं। विधानसभा को तय समय में अपनी राय देनी होती है। 4. संसद में विधेयक पेश और पास होता है- राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया जाता है। दोनों सदनों से साधारण बहुमत से पारित होना जरूरी है। 5. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नाम बदल जाता है- दोनों सदनों से पास होने के बाद विधेयक राष्ट्रपति के पास जाता है। उनकी मंजूरी मिलने पर यह कानून बन जाता है और राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदल जाता है।
पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग करने की तैयारी:9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा, देश में अब तक 6 राज्यों का नाम बदला
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा। यह फैसला मुख्यमंत्...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...