पश्चिम बंगाल सरकार जनवरी से बेरोजगार ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को हर महीने ₹2,000 देगी। यह राशि सरकारी वोकेशनल संस्थानों और ITIs से पढ़े युवाओं को मिलेगी। बेरोजगार नॉन-ग्रेजुएट युवाओं को ₹1,500 महीना मिलेगा। यह योजना ‘भरोसा कर्मसूची’ के तहत शुरू की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। 2028-29 के वित्त वर्ष से यह राशि बढ़ाकर ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों के लिए ₹3,000 और नॉन-ग्रेजुएट के लिए ₹2,000 कर दी जाएगी। TMC की ‘युवासाथी’ योजना की जगह नई योजना कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह योजना पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘युवासाथी’ योजना की जगह शुरू की गई है। उन्होंने कहा, “हम अपने युवाओं से कुछ समय धैर्य रखने की अपील करते हैं। हमने कई नई योजनाएं शुरू की हैं, बकाया राशि चुकाई है और बड़ी वित्तीय जिम्मेदारियां उठाई हैं। हम अपना वादा पूरा करेंगे।” 54 लाख युवाओं को फायदा, 31 दिसंबर तक वेरिफिकेशन अधिकारी ने बताया कि पिछली सरकार की योजना के 54 लाख मौजूदा लाभार्थियों का वेरिफिकेशन 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जिन लोगों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे ‘आपनार सरकार आपनार पासे’ कार्यक्रम के जरिए आवेदन जमा कर सकते हैं। इन आवेदनों को युवा कल्याण विभाग भेजा जाएगा। हर महीने दूसरे सप्ताह में खाते में आएगा पैसा भत्ते की राशि हर महीने के दूसरे सप्ताह में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना की औपचारिक शुरुआत फरवरी में होने वाले एक कार्यक्रम में की जाएगी। एक परिवार से अधिकतम दो लोग इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं। अन्नपूर्णा योजना के तहत हर महीने ₹3,000 पाने वाले लोग इस भत्ते के लिए पात्र नहीं होंगे।
बंगाल में ग्रेजुएट बेरोजगारों को हर महीने ₹2,000:गैर-ग्रेजुएट को ₹1,500 भत्ता, जनवरी से योजना लागू होगी; 54 लाख को फायदा
पश्चिम बंगाल सरकार जनवरी से बेरोजगार ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को हर महीने ₹2,000 देगी। यह राशि सरकारी वोकेशनल संस्थानों और ITIs से पढ़े युवाओं को मिलेगी। बेरोजगार नॉन-ग्रेजुएट युवाओं को ₹1,500 महीना मिलेगा। यह योजना ‘...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...