जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा के अध्यक्ष के निर्देश पर सज्जनगढ़ में विधिक जागरुकता शिविर हुआ। पैरालीगल वालंटियर वीरबाला गरासिया ने आमजन के साथ साथ महिलाओं और बच्चों को कानून और अधिकारों की जानकारी दी। शिविर में निशुल्क विधिक सहायता योजना पर बताया गया। पात्र लोगों को जरूरत पर निशुल्क अधिवक्ता मिलेगा। विधिक सलाह मिलेगी। न्यायिक प्रक्रिया में मदद मिलेगी। महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता सुविधाओं की जानकारी दी गई। अन्य वैकल्पिक विवाद समाधान के तरीकों पर भी बताया। महिलाओं और बच्चों से जुड़े अधिकारों पर चर्चा हुई। घरेलू हिंसा से संरक्षण के प्रावधान बताए गए। बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।