राहुवास| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राहुवास में आयोजित 37वीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के पीईईओ शंभूदयाल मीणा, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ सदस्य मक्कनलाल जैमन, बृजभूषण शर्मा, कृष्ण कुमार जैमिनी व एसएमसी अध्यक्ष शंकरलाल मीणा सहित अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सर्वाधिक आवेदन दौसा ब्लॉक से आए, जबकि रामगढ़ पचवारा दूसरे और लवाण तीसरे स्थान पर रहा। महुवा, सिकराय व बसवा से प्रतिभागियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।