दौसा | जांगिड़ ब्राह्मण छात्रावास गणेशपुरा में श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना व आरती से हुई। इसके बाद वरिष्ठ समाजबंधुओं ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्पकला व सृजन के देवता हैं। उन्होंने सोने की लंका, श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, देवताओं की इंद्रपुरी व पुष्पक विमान का निर्माण किया था। भगवान विश्वकर्मा को शिल्प व सृजन का देवता माना जाता है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समाजबंधुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चेतन प्रकाश जांगिड़, संरक्षक रामकिशोर रावत, महासभा उपप्रधान केशव जांगिड़, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाशचंद्र जांगिड़, भगवान सहाय मानपुर, घनश्याम हरिपुरा, बाबूलाल चावंडडेड़ा, छात्रावास व्यवस्थापक रमेश श्यालोता, महामंत्री तेजकरण शर्मा, महिला अध्यक्ष कल्पना जांगिड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यनारायण जांगिड़, बैजूपाड़ा तहसील अध्यक्ष राधेश्याम जांगिड़, दौसा तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार रावत, किशन लाल चावंडडेड़ा, कैलाश गणेशपुरा, पप्पू खैरवाल, मीनाक्षी, सुनीता आदि ने पूजन में भाग लिया।