करौली के 15 वर्षीय अर्जुन शर्मा हरदैनियां को दिल्ली में ग्लोबल आइकन अवार्ड्स-2026 में मोस्ट इन्फ्लुएंशियल ब्लॉग ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा है। डिजिटल इन्फ्लुएंसर और क्रिएटिव टैलेंट की श्रेणी में उन्हें यह सम्मान मिला है। वे Arjun Vlog RJ34 नाम से ब्लॉगिंग करते हैं। उनकी पहचान सादगी भरे डेली लाइफ और ट्रैवल ब्लॉग्स से बनी है। खास बात यह है कि जिस उम्र में अधिकांश बच्चे सोशल मीडिया को मनोरंजन तक सीमित रखते हैं, उसी उम्र में अर्जुन ने इसे अपनी क्रिएटिव पहचान बनाने का जरिया बना लिया। अपने आसपास की जिंदगी, रोजमर्रा के अनुभव और घूमने-फिरने से जुड़े वीडियो के जरिए वे दर्शकों तक पहुंच बना रहे हैं। दिल्ली के जनकपुरी स्थित होटल में ग्लोबल आइकन अवार्ड्स में समारोह हुआ। कार्यक्रम में डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटिव टैलेंट्स सहित अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। अर्जुन की ब्लॉगिंग की शुरुआत किसी बड़े शहर के स्टूडियो से नहीं, बल्कि करौली जिले से हुई। डेली लाइफ और ट्रैवल को कैमरे में उतारकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जगह बनाई। उनके ब्लॉग्स में स्थानीय जीवन और यात्रा के अनुभव दिखाई देते हैं। अर्जुन करौली के प्रसिद्ध हलवाई झंडू परिवार से जुड़े हैं। वे कृष्ण कन्हैया हरदैनियां और इंद्रा देवी के बेटे विश्वनाथ हरदैनियां के बड़े बेटे हैं।