भरतपुर| गोपालगढ़ स्थित डॉ. कुसुम शर्मा हॉस्पिटल में शनिवार को निसंतानता एवं आईवीएफ परामर्श शिविर आयोजित किया गया। हॉस्पिटल की डायरेक्टर एवं स्त्री-प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसुम शर्मा ने बताया कि शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 40 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें 8 दंपती पूर्व में इलाज से लाभान्वित हो चुके थे। जयपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. निशांत दीक्षित ने निसंतानता और आईवीएफ संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। शिविर में बच्चेदानी की रसौली, फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक, बार-बार गर्भपात, अनियमित माहवारी, अंडे नहीं बनने और पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया गया। अगला शिविर 12 नवंबर को आयोजित होगा। इस मौके पर पर अजय शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, संजय तिवारी, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार, लक्की सिंह, योगेन्द्र कुमार, चौहेल सिंह, करतार, बोबी, दिव्या, रिंकी सोलंकी, पुष्पलता, सीमा राजपूत, रेनू आदि मौजूद रहे।