दौसा| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 81 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, रोटरी क्लब अध्यक्ष कपिल राजोरिया, समाजसेवी मनोज राघव, राजस्थान ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक सीएल मीणा तथा ब्रह्माकुमारी शीतल बहन मौजूद रहे। अतिथियों ने दादी प्रकाशमणि के जीवन, सादगी, सेवाभाव और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर रक्तदाताओं और अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। आयोजन में बीके रमेश सहित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।