जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से अश्लीलता और यौन प्रताड़ना मामले में बुधवार को आरोपी की इंस्टाग्राम चैट सामने आई। चैट में आरोपी प्रोफसर छात्रा को कहता था- मेरा मन तुमसे मिलने को तरस रहा है। आरोपी भद्दे कमेंट्स, फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव और परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। दरअसल, 10 अक्टूबर को छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परिसर में प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 11 अक्टूबर को थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। थानाधिकारी के अनुसार -आरोपी का मोबाइल जब्त कर इंस्टाग्राम और वॉट्सएप डेटा रिकवर कर लिया गया है, जिसमें छात्राओं को आपत्तिजनक संदेश भेजने के सबूत मिले हैं। चैट में खुली बातचीत सामने आई चैट के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर ने छात्रा को लिखा- तेरी ड्रेस और आंखों को देखा तो मुझसे रहा नहीं गया, तू मेरी दोस्त बनेगी? कॉलेज में किसी को पता नहीं चलेगा, परीक्षा की चिंता मत कर। आरोपी ने लिखा- कोई क्या कर लेगा तेरा, ज्यादा चू-चू करेगा तो यहीं निकल जाएगी, लाइफ पास होने में... तू कहे तो टॉपर बना दूं फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 में प्रैक्टिकल फाइल दिखाने के दौरान आरोपी ने छात्रा के शरीर और आंखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद जबरन मोबाइल लेकर फोन नंबर और इंस्टाग्राम आईडी ले ली। सोशल मीडिया पर परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी केबिन और कमरे पर बुलाने, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। आरोपी बोलता था- मैं प्रिंसिपल का खास हूं विरोध करने पर आरोपी कहता था वह प्रिंसिपल का खास है और किसी का भी करियर बर्बाद कर सकता है। चैट में प्रैक्टिकल में पास कराने से जुड़ी बातचीत भी सामने आई है, जिसमें आरोपी ने लिखा है- पास कराने के लिए मैं और प्रिंसिपल सर बैठे हैं, कोई फेल नहीं कर सकता। पास करवाने के नाम पर पैसे मांगे वहीं, इंस्टाग्राम चैट में पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत भी सामने आई है, जिसमें प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया- मामले की जांच के दौरान आरोपी प्रोफेसर के मोबाइल को कब्जे में लिया गया। इसके अलावा आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट वॉट्सएप का डेटा भी लिया गया है। चैट में लड़कियों को मैसेज भेजने के सबूत भी मिले हैं।